एशियाड में भारतीय हॉकी का सुनहरा कमबैक: चीन को हराकर महिला टीम बनी चैंपियन, 44 साल बाद आया गोल्ड

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास दोहरा दिया है। फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से मात देकर भारत ने लंबे इंतजार के बाद महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि महिला हॉकी में देश को एशियन गेम्स का गोल्ड पिछली बार 1982 में मिला था। यानी 44 साल के अंतराल के बाद भारतीय टीम एक बार फिर एशियाई खेलों की चैंपियन बनी है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक गेम्स में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल…

एशियन गेम्स में भारत का आज से पदकों का अभियान तेज, शूटिंग-टेकबॉल में मेडल की उम्मीद; हॉकी और क्रिकेट समेत कई मुकाबले

एची-नागोया एशियन गेम्स में रविवार यानी 20 सितंबर का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। भारत के खिलाड़ी शूटिंग, टेकबॉल, वुशु, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और स्विमिंग समेत कई खेलों में मैदान पर उतरेंगे। दिन की शुरुआत ही पदक मुकाबलों से होगी, जबकि इसके बाद भारतीय टीमों के कई अहम मैच निर्धारित हैं। इस दिन एशियन गेम्स में कुल 9 खेलों में 27 गोल्ड मेडल मुकाबले होने हैं। स्विमिंग में सबसे ज्यादा 7 स्वर्ण पदकों का फैसला होगा। टेकबॉल में 5 और कराटे में 4 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। भारत की नजर खास तौर…

पहली बार टूर डी फ्रांस फेम्स के मंच पर पहुंची भारतीय साइकिलिस्ट, हर्षिता जाखड़ ने बढ़ाया देश का मान

भारतीय साइक्लिंग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राजस्थान की 19 वर्षीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी के नाम नहीं थी। हर्षिता टूर डी फ्रांस फेम्स 2026 से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित महिला रोड साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में शामिल इस आयोजन में उनकी मौजूदगी भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। हर्षिता का यह सफर कई वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का नतीजा है। राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली…