पुरुषों की फर्टिलिटी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! पांच दशकों में आधे से ज्यादा कम हुए स्पर्म, भारत के आंकड़े भी बढ़ा रहे चिंता
आज की बदलती जीवनशैली का असर केवल हमारी सेहत और शारीरिक क्षमता पर ही नहीं, बल्कि प्रजनन स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। खासतौर पर पुरुषों की फर्टिलिटी को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ रही है। इसकी एक बड़ी वजह स्पर्म काउंट यानी शुक्राणुओं की संख्या में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट है। पिछले पांच दशकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति काफी चिंताजनक दिखाई देती है। साल 1973 से लेकर 2018 के बीच पुरुषों के स्पर्म काउंट में आधे से भी ज्यादा कमी दर्ज की गई है। हैरानी की बात यह है कि भारत में भी इस…
