WPL 2027 जनवरी में होगा शुरू, 28 अक्टूबर को खिलाड़ियों की नीलामी; तीन साल बाद भारत में लौटेगा IPL ऑक्शन

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लीग के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी 2027 से होगी और इसका समापन 7 फरवरी को किया जाएगा। पांच टीमों वाली इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर को होगी। मौजूदा खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की गई है। WPL के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि IPL का मिनी ऑक्शन तीन साल बाद एक बार फिर भारत…