नींद पूरी होने के बाद भी क्यों बनी रहती है थकान? शरीर में इन कमियों और बीमारियों की हो सकती है भूमिका

कई बार रात में पर्याप्त घंटे सोने के बावजूद सुबह उठने पर शरीर भारी महसूस होता है। दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ होती है और कुछ समय काम करने के बाद ही थकान घेरने लगती है। किसी काम में मन नहीं लगता, एकाग्रता कम होने लगती है और छोटी-छोटी गतिविधियां भी मेहनत भरी लगने लगती हैं। अक्सर लोग इसे व्यस्त दिनचर्या, काम के दबाव या नींद की कमी का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आराम करने के बाद भी शरीर में ऊर्जा वापस नहीं आ रही है, तो इसके पीछे खानपान में गड़बड़ी, पानी की कमी,…