बांग्लादेश की जमीन से भारत की आवाजाही पर सियासी घमासान, ट्रांजिट रूट और गंगा जल समझौते को लेकर बढ़ा विवाद

बांग्लादेश में भारत के साथ रिश्तों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस बार विवाद की वजह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच बनाने के लिए बांग्लादेश के रास्ते संभावित ट्रांजिट कॉरिडोर और गंगा जल समझौता है। बांग्लादेश की विपक्षी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार पर आरोप लगाया है कि वह भारत को अपने देश के रास्ते आवाजाही की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल भारत के हितों के लिए नहीं होने दिया जाएगा।…