जापानियों की लंबी उम्र का राज बना ‘रेडियो ताइसो’, 10 मिनट की ये आदत बदल रही जिंदगी

जापान के लोगों की फिटनेस और लंबी उम्र हमेशा दुनिया के लिए चर्चा का विषय रही है। वहां के लोग आखिर इतने एक्टिव और हेल्दी कैसे रहते हैं, इसका जवाब उनकी रोज सुबह निभाई जाने वाली एक खास परंपरा में छिपा है। जापान में हर दिन सुबह होते ही पार्कों, ऑफिसों और कॉलोनियों में एक खास धुन बजती है, जिसके साथ लोग सामूहिक एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। इस परंपरा को ‘रेडियो ताइसो’ कहा जाता है। करीब 100 साल पुरानी इस फिटनेस परंपरा की शुरुआत साल 1928 में हुई थी। इसमें लोग बिना किसी जिम मशीन या भारी उपकरण…