3 अक्टूबर, शनिवार का दिन क्यों है खास? जितिया, कालाष्टमी और अष्टमी श्राद्ध का आज बना संयोग, देखें पूरा पंचांग
आज 3 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज एक साथ कई महत्वपूर्ण व्रत और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ दिन की शुरुआत होगी और सुबह 07:59 बजे के बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत भी रखा जा रहा है। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं इस दिन निर्जला उपवास करती हैं। इसके अलावा आज मासिक कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध और शनिवार व्रत भी हैं। कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा की जाती है,…
