कालाष्टमी आज: इस शुभ समय में करें काल भैरव की आराधना, जानें राहुकाल और दिनभर के योग

Kalashtami 2026, 10 April 2026 Panchang in Hindi: 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे कालाष्टमी के नाम से जाना जाता है। सनातन परंपरा में प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी भगवान काल भैरव को समर्पित होती है, लेकिन शुक्रवार के दिन पड़ने वाली कालाष्टमी का महत्व और भी अधिक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान काल भैरव भगवान शिव के रौद्र स्वरूप हैं और उन्हें समय, न्याय, सुरक्षा तथा काशी के कोतवाल के रूप में पूजा जाता है।…