करवा चौथ पर इन 5 चीजों को घर लाना माना जाता है शुभ, सुख-समृद्धि और खुशहाली से जुड़ी हैं ये मान्यताएं
करवा चौथ का पर्व भारतीय परंपरा में प्रेम, विश्वास और वैवाहिक रिश्ते की मजबूती का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में सुख बनाए रखने की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। त्योहार नजदीक आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, रंग-बिरंगी चूड़ियों, मेहंदी, साड़ियों, चुनरी और मिठाइयों की खरीदारी भी बढ़ जाती है। हालांकि, करवा चौथ पर खरीदारी का संबंध केवल त्योहार की तैयारियों से ही नहीं, बल्कि कई धार्मिक परंपराओं और शुभ-अशुभ की मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है।…
