बच्चों के बदलते सपने: क्यों सोशल मीडिया स्टार बनना बन रहा है पहली पसंद?
कुछ साल पहले तक जब बच्चों से पूछा जाता था कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, तो जवाब लगभग तय होते थे। कोई डॉक्टर बनने की बात करता था, कोई इंजीनियर, वैज्ञानिक, पायलट या शिक्षक बनने का सपना देखता था। लेकिन डिजिटल दौर ने बच्चों के सपनों की दिशा काफी हद तक बदल दी है। अब कई बच्चे ऐसे करियर की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसका नाम कुछ दशक पहले तक शायद ही किसी ने सुना हो। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर, गेमिंग क्रिएटर और कंटेंट क्रिएटर जैसे प्रोफेशन बच्चों की कल्पना में तेजी से जगह बना रहे…
