विजय माल्या के ‘रिफंड’ दावे पर SBI का जवाब, 10,270 करोड़ की रिकवरी के बाद भी 8,752 करोड़ बकाया

विजय माल्या और बैंकों के बीच लंबे समय से चल रहा कर्ज और रिकवरी विवाद एक बार फिर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है। माल्या की ओर से यह दावा किया गया है कि बैंकों ने उनकी देनदारी से कहीं अधिक रकम और संपत्तियां हासिल कर ली हैं, इसलिए उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को खत्म किया जाना चाहिए। दूसरी तरफ, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम ने अदालत के सामने अलग तस्वीर पेश की है। lenders के मुताबिक, अब तक बड़ी रकम और संपत्तियों की रिकवरी के बावजूद 31 अगस्त 2026 तक करीब…

विजय माल्या ने फिर उठाए सवाल: बोले- ब्रिटेन से निकलने की अनुमति नहीं, फिर भारत कैसे लौटूं?

लंदन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई और भारत सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार कई पोस्ट कर कहा कि उन्हें जिस तरह से सार्वजनिक तौर पर भगोड़ा और बैंकों का पैसा हड़पने वाला बताया जाता है, वह पूरी तस्वीर नहीं है। उनका कहना है कि ब्रिटेन में चल रही कानूनी प्रक्रिया के चलते वह देश से बाहर नहीं जा सकते और ऐसे में भारत वापस लौटने का सवाल ही अलग हो जाता है। माल्या ने अपने पोस्ट में यह…