SCO समिट में जुटेंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग, 25 साल के सफर पर होगा मंथन; भारत के लिए कई मुद्दे अहम

शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) का 26वां शिखर सम्मेलन सोमवार यानी 31 अगस्त से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शुरू हो रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में यूरेशिया के कई प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर दिखाई देंगे। सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब SCO अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है। इसलिए इस बार का समिट संगठन के भविष्य की दिशा तय करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किर्गिस्तान इस वर्ष SCO की अध्यक्षता कर रहा है और राष्ट्रपति सादिर जापारोव सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।…

पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, 36वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले और चर्चाएं हुईं। ताशकंद में पीएम मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच हुई मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद और यूरेनियम सप्लाई जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इसी यात्रा के दौरान उज्बेकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान से भी नवाजा। राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने रविवार को एक विशेष समारोह में पीएम मोदी को ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ सम्मान प्रदान किया। उज्बेक भाषा में इसका…