सोने की कीमतों को टक्कर दे पाएगा लैब में तैयार गोल्ड? पारे से सोना बनाने का दावा, जानें कितनी है इसकी शुद्धता और लागत
सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के लिए इसे खरीदना लगातार मुश्किल बना दिया है। शादी-ब्याह से लेकर निवेश तक, हर जगह सोने की अहमियत बनी हुई है। ऐसे में अगर वैज्ञानिक प्रयोगशाला में ही सोना तैयार करने में कामयाब हो जाएं तो यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा। हाल ही में अमेरिका की एक कंपनी ने ऐसा ही दावा करके वैज्ञानिक जगत से लेकर सोने के बाजार तक में चर्चा शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि उसने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक की सहायता से पारे को सोने में बदलने का प्रयोग सफलतापूर्वक किया है।…
