मस्क-बेजोस को टक्कर देने की तैयारी में अंबानी! 650 KM ऊपर से आएगा इंटरनेट, Jio का 1600 सैटेलाइट वाला बड़ा प्लान
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में आने वाले समय में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रिलायंस जियो इस बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए लो अर्थ ऑर्बिट यानी LEO सैटेलाइट का विशाल नेटवर्क तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी की योजना करीब 1,600 सैटेलाइट वाले कॉन्स्टेलेशन को विकसित करने की है, जिसके जरिए भारत समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। रिलायंस जियो के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सबसे महत्वपूर्ण चरण टेस्ट फ्लाइट को माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक…
