LPG सुरक्षा पर सरकार का बड़ा दांव: 30 दिन का गैस रिजर्व बनाने की तैयारी, होर्मुज पर निर्भरता घटाने की योजना

भारत सरकार घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रणनीति पर काम कर रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन पर उसके असर को देखते हुए केंद्र ने देश में एलपीजी का बड़ा रणनीतिक भंडार (Strategic LPG Reserve) तैयार करने की योजना बनाई है। इस योजना का उद्देश्य किसी भी अंतरराष्ट्रीय संकट, युद्ध या समुद्री मार्ग में रुकावट की स्थिति में भी देशभर में रसोई गैस की आपूर्ति बिना बाधा जारी रखना है। सरकारी तेल कंपनियों के स्तर पर इस दिशा में तेजी से तैयारी शुरू हो चुकी है। योजना…