जापानी कंपनियों के लिए भारत में हाईटेक फैक्टरी लगाना होगा आसान, BIS नियमों में छूट की तैयारी

भारत में सेमीकंडक्टर और दूसरी हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना बना रही जापानी कंपनियों के लिए आने वाले समय में कारोबार करना आसान हो सकता है। केंद्र सरकार ऐसे नियमों पर काम कर रही है, जिनके जरिए विदेश से आयात होने वाली विशेष मशीनरी और तकनीकी उपकरणों के लिए जरूरी भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS प्रमाणन की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जापान यात्रा के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने इस दिशा में सरकार की योजना साझा की। सरकार का उद्देश्य यह है कि जिन मशीनों और उपकरणों…

जापान के साथ मिलकर चिप सेक्टर में नई छलांग लगाएगा भारत, पीयूष गोयल की यात्रा में होंगे कई बड़े समझौते

भारत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की जापान यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। गोयल 24 अगस्त से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह टोक्यो के साथ-साथ नागोया और ओसाका का भी दौरा करेंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे उभरते क्षेत्रों में कारोबारी साझेदारी को नई ऊंचाई देना है। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि पीयूष गोयल…

एथेनॉल बिजनेस का गणित: 1 लीटर बनाने में कितना खर्च, कितनी होती है कमाई और कितना मुनाफा दे सकता है प्लांट?

भारत में तेजी से बढ़ रही है एथेनॉल की मांग देश में पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के साथ ही इस उद्योग का विस्तार लगातार हो रहा है। सरकार की स्वच्छ ईंधन नीति और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने की रणनीति के चलते एथेनॉल उत्पादन को विशेष महत्व दिया जा रहा है। यही वजह है कि कई उद्योगपति, चीनी मिलें और कृषि आधारित कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रही हैं। एथेनॉल उद्योग में प्रवेश करने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि एक लीटर एथेनॉल तैयार करने में कितना खर्च आता…