Himachal में बना इतिहास: पहली बार Robotic Surgery की Facility Launched, Chief Minister ने किया Inaugurate
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। राजधानी शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (AIMSS), चमियाना में पहली बार रोबोटिक-सहायता (Robotic-Assisted) सर्जरी का सफल संचालन किया गया। इस आधुनिक चिकित्सा सुविधा का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री स्वयं ऑपरेशन थिएटर पहुंचे और लगभग आधे घंटे तक पूरी सर्जिकल प्रक्रिया का अवलोकन किया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि हिमाचल प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार इस स्तर की आधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीक का उपयोग किया गया है। अब प्रदेश के मरीजों…
