ईरान के नए रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी: मिसाइल और एयरोस्पेस तकनीक के जानकार, अमेरिका के प्रतिबंधों के बीच संभाली जिम्मेदारी
ईरान ने अपने रक्षा मंत्रालय की कमान मेहरदाद अखलाघी केताबची को सौंप दी है। देश की संसद से मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने ऐसे समय में यह जिम्मेदारी संभाली है, जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का सैन्य तनाव लगातार चर्चा में है। अखलाघी को मिसाइल विकास, एयरोस्पेस तकनीक और सैन्य उत्पादन के क्षेत्र में लंबे अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है। हालांकि, उनके सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रक्षा ढांचे को दोबारा तैयार करना, सैन्य उत्पादन को आगे बढ़ाना और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है। अखलाघी की नियुक्ति को…
