मेटा का नया AI एजेंट ‘म्यूज’ संभालेगा आपके डिजिटल काम: ईमेल से शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग तक करेगा मदद
मेटा ने पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘म्यूज’ नाम का AI एजेंट पेश किया है। कंपनी के अनुसार यह सामान्य AI चैटबॉट से आगे जाकर यूजर की ओर से कई डिजिटल काम करने में सक्षम है। फिलहाल म्यूज की सुविधा अमेरिका में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है। म्यूज को इस तरह तैयार किया गया है कि यूजर सिर्फ उससे सवाल-जवाब न करें, बल्कि अपने रोजमर्रा के कई काम भी उसके हवाले कर सकें। ईमेल भेजने, यात्रा से जुड़ी बुकिंग करने, ऑनलाइन खरीदारी में मदद लेने…
