पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बढ़ा सस्पेंस, तेहरान ने सीधी बातचीत से बनाई दूरी
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच पाकिस्तान में संभावित वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। एक तरफ अमेरिका की ओर से बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए जा रहे हैं, वहीं ईरान ने सीधे आमने-सामने संवाद की संभावना से इनकार कर दिया है। मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कूटनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, ईरान के रुख के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत हो पाएगी या फिर संदेशों…
