बदलते मौसम में रूखी और बेजान हो रही है त्वचा? घर पर तैयार करें 5 आसान नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगी नई चमक

मौसम में बदलाव का असर केवल हमारी सेहत पर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी दिखाई देने लगता है। कभी गर्मी, कभी ठंडी हवा और वातावरण में नमी के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण स्किन की नमी कम होने लगती है। ऐसे में चेहरा खिंचा-खिंचा महसूस हो सकता है। त्वचा पर रूखापन बढ़ने के साथ उसकी प्राकृतिक चमक भी कम नजर आने लगती है। कई बार चेहरा धोने के बाद भी स्किन में खिंचाव महसूस होता है और मेकअप लगाने पर रूखी परतें साफ दिखाई देने लगती हैं। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी नहीं कि हर बार महंगे…