अमेरिका के समुद्री ड्रोन हमले ने बदली नौसैनिक युद्ध की तस्वीर, ईरान पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भी सतर्क, भारत के लिए क्या हैं मायने?
समुद्र में होने वाले युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब केवल बड़े युद्धपोत, पनडुब्बियां और लड़ाकू विमान ही निर्णायक भूमिका नहीं निभा रहे, बल्कि बिना चालक वाले छोटे समुद्री ड्रोन (Unmanned Surface Vessels-USV) भी आधुनिक युद्ध का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। हाल ही में अमेरिका ने पहली बार वास्तविक सैन्य कार्रवाई में ऐसे समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए ईरान के रणनीतिक बंदर अब्बास नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन के बाद पूरी दुनिया में समुद्री सुरक्षा और नौसैनिक रणनीतियों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार,…
