नवरात्र व्रत में इन गलतियों से बिगड़ सकती है सेहत, वजन घटाने के चक्कर में न करें ये काम; जानें सही तरीका

नवरात्र के दौरान व्रत रखना करोड़ों लोगों की धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। इन नौ दिनों में लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के साथ अपने खानपान में भी बदलाव करते हैं। कोई पूरे दिन उपवास रखता है, तो कोई फलाहार करके व्रत पूरा करता है। इस दौरान कुट्टू के आटे की पूड़ी, साबूदाने की खिचड़ी, आलू, समक के चावल, फल, दूध, दही और सूखे मेवे जैसे खाद्य पदार्थ खाने का चलन रहता है। हालांकि, बदलते समय के साथ नवरात्र के व्रत को लेकर लोगों की सोच में एक और पहलू जुड़ गया है। अब कई लोग इसे वजन घटाने,…