तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा एक्शन, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके गिरफ्तार: नेहा बोरा रिहा
दिल्ली में तिरंगा रैली को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग तक पहुंच गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च शुरू होने से पहले दीपके को हिरासत में लिया गया था। पिछले आठ दिनों के भीतर उनके खिलाफ यह दूसरी पुलिस कार्रवाई है। इस मामले में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA)…
