विवादों के बाद फिर सत्ता के केंद्र में सुदान गुरुंग, नेपाल सरकार में दोबारा मिली अहम जिम्मेदारी

नेपाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। कुछ महीने पहले विवादों के कारण मंत्रिमंडल से बाहर हुए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदान गुरुंग ने दोबारा सरकार में वापसी कर ली है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मंगलवार को उन्हें गृह मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी अवसर पर स्वतंत्र सांसद महावीर पुन को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है। सुदान गुरुंग की पुनर्नियुक्ति इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि कुछ समय पहले उन पर कई गंभीर आरोप लगे…