FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब टैग बदले बिना बदल सकेंगे बैंक; ऐप से ऐसे करें पोर्ट

FASTag इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। अब अगर किसी यूजर को अपने मौजूदा FASTag को जारी करने वाले बैंक की सेवाओं से परेशानी है या वह किसी दूसरे बैंक की सेवा लेना चाहता है, तो उसे नया FASTag खरीदने या वाहन की विंडस्क्रीन पर नया टैग लगाने की जरूरत नहीं होगी। मौजूदा FASTag को ही दूसरे बैंक के साथ जोड़ा जा सकेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से शुरू की गई इस सुविधा को ‘वन टैग FASTag पोर्टेबिलिटी’ नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य FASTag यूजर्स को बैंक बदलने…

आनंदपुर साहिब की राह होगी आसान? मालविंदर कंग ने गडकरी के सामने उठाया 54.5 किमी सड़क को NH बनाने का मुद्दा

चंडीगढ़। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को लेकर केंद्र सरकार के सामने बड़ा मुद्दा उठाया है। सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने और इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन लाने की मांग की है। सांसद कंग ने केंद्रीय मंत्री को दिए पत्र में कहा कि करीब 54.50 किलोमीटर लंबा यह मार्ग धार्मिक, पर्यटन, व्यापारिक और क्षेत्रीय संपर्क के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण…