एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, दूसरे दिन मिले 24 पदक

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने कुल 24 पदक अपने नाम किए। इनमें पांच गोल्ड, छह सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। इस प्रदर्शन के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक नौ स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। दूसरे दिन एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुषों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भारत ने तीनों पदकों पर कब्जा जमाया। वहीं, निषाद कुमार…