एयरपोर्ट का नाम बदलने का अधिकार किसके पास? विधानसभा से केंद्र सरकार तक ऐसे पूरी होती है प्रक्रिया, जानें किन हवाई अड्डों के बदले नाम

देश में किसी हवाई अड्डे का नाम बदलने का फैसला सिर्फ सरकार की घोषणा तक सीमित नहीं होता। इसके पीछे प्रशासनिक मंजूरी, संबंधित विभागों की राय और सरकारी स्तर पर औपचारिक प्रक्रिया जैसी कई अहम कड़ियां जुड़ी होती हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने को लेकर चर्चा तेज हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक के बाद सामने आए इस फैसले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किसी एयरपोर्ट का नाम तय करने या उसे बदलने का अधिकार…

क्या जेवर का संबंध रामायण और महाभारत से है? जानिए एयरपोर्ट उद्घाटन के साथ जुड़ी इसकी दिलचस्प कहानी

उत्तर प्रदेश का जेवर पिछले कुछ वर्षों में देश के सबसे चर्चित शहरों में शामिल हो गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह है Noida International Airport, जिसे भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा (Infrastructure) परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और इसके साथ ही जेवर का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया। हालांकि एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन आम यात्रियों के लिए नियमित उड़ान सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जानी हैं। पहले घरेलू उड़ानों…