जालंधर रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है हाईटेक ट्रांजिट हब, अमृत भारत योजना के तहत अंतिम चरण में पहुंचा 98 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
जालंधर: पंजाब के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल जालंधर रेलवे स्टेशन का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने वाला है। लंबे समय से चल रहा स्टेशन पुनर्विकास कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और रेलवे प्रशासन ने इसे जल्द पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत तैयार हो रहे इस आधुनिक स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को पहले से कहीं बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को…
