नर्सों की यूनिफॉर्म पर कंगना रनौत की राय, बोलीं- वक्त के साथ भारतीय पहचान भी झलकनी चाहिए
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने नर्सों की यूनिफॉर्म और उसके डिजाइन को लेकर अपनी राय साझा की है, जिसके बाद सोशल मीडिया और आम चर्चा में एक नई बहस शुरू हो गई है। कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक स्टाफ नर्स की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने नर्सों के ड्रेस कोड, उनके पेशे की भूमिका और यूनिफॉर्म के ऐतिहासिक पहलुओं पर विस्तार से बात की। नर्सों की यूनिफॉर्म को…
