भारत में बढ़ता डायबिटीज और मोटापा बड़ी चुनौती बने, चीन से तुलना में क्या सामने आई तस्वीर?

भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बावजूद गैर-संचारी बीमारियों का बढ़ता दबाव चिंता पैदा कर रहा है। मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं अब केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रह गई हैं। बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतों में बदलाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ते वजन के कारण इन बीमारियों का जोखिम लगातार बढ़ रहा है। सामने आए आंकड़े बताते हैं कि आने वाले समय में बीमारी का इलाज करने के साथ-साथ उसे रोकने और शुरुआती चरण में पहचानने पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी होगा। भारत और चीन जैसे बड़ी आबादी वाले देशों में गैर-संचारी रोगों का…

वजन घटाने की बार-बार कोशिश क्यों हो जाती है फेल? जानिए कैसे डाइटिंग का चक्र मेटाबॉलिज्म पर डालता है असर

वजन घटाने की कोशिश करने वाले ज्यादातर लोग एक जैसी कहानी बताते हैं। शुरुआत में पूरा उत्साह रहता है, नया डाइट प्लान बनाया जाता है, खाने की मात्रा कम कर दी जाती है और एक्सरसाइज बढ़ा दी जाती है। पहले कुछ हफ्तों में वजन तेजी से कम होने की भी दिखाई देता है, जिससे मोटिवेशन बढ़ जाता है। लेकिन कुछ समय बाद वही मेहनत असर कम दिखाने लगती है और कई लोगों का वजन वापस बढ़ने लगता है। बार-बार वजन घटाने और फिर बढ़ने का यह चक्र सिर्फ इच्छाशक्ति की कमी नहीं है, बल्कि इसके पीछे शरीर की कई प्राकृतिक…

20 से 50 वर्ष के लोगों में लाइफस्टाइल बीमारियाँ क्यों तेजी से बढ़ रही हैं? जानिए एक्सपर्ट की चेतावनी और समाधान

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम, जिम्मेदारियों और लगातार बढ़ते तनाव के बीच लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करने लगे हैं। खासकर युवा पीढ़ी में बदलती जीवनशैली का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। जो बीमारियां पहले बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थीं, अब वही समस्याएं 20 से 50 साल की उम्र के लोगों में भी आम होती जा रही हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधि की कमी, अनियमित खानपान, नींद पूरी न होना और लगातार मानसिक दबाव जैसी आदतें शरीर को धीरे-धीरे प्रभावित करती हैं। यही कारण है कि आज…