चीन-अमेरिका टकराव की आहट: होर्मुज में ईरानी तेल को लेकर बढ़ी तनातनी

मध्य-पूर्व का रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य इन दिनों वैश्विक राजनीति का केंद्र बन गया है। ईरान से तेल सप्लाई और उस पर अमेरिका की सख्ती के चलते चीन और अमेरिका के बीच तनाव खुलकर सामने आ रहा है। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि अगर दोनों देशों के बीच समझदारी नहीं बनी, तो यह विवाद बड़े टकराव में बदल सकता है। दरअसल, अमेरिका ने साफ संकेत दिए हैं कि वह ईरान से तेल लेकर जा रहे चीनी टैंकरों पर रोक लगाने के लिए तैयार है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने अपने बयान में…

अमेरिका अलग-थलग? होर्मुज संकट पर NATO देशों ने ट्रम्प की अपील ठुकराई, कूटनीति पर जोर

Donald Trump की अगुवाई में चल रहे ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका को अब अपने सहयोगियों का सीमित समर्थन मिल रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में तेल आपूर्ति रुकने के बाद अमेरिका ने NATO देशों से मदद मांगी, लेकिन यूरोपीय देशों ने साफ कर दिया कि वे इस सैन्य टकराव का हिस्सा नहीं बनेंगे। करीब 17 दिन पहले शुरू हुए इस संघर्ष में शुरुआत में अमेरिका को बढ़त मिलती दिखी थी, खासकर तब जब Ali Khamenei से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने की खबर आई। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और युद्ध लंबा खिंचता नजर आ रहा है।…