बेबी प्लान कर रहे हैं? फर्टिलिटी, फर्टाइल विंडो और जरूरी मेडिकल टेस्ट्स की पूरी जानकारी
माता-पिता बनने का फैसला किसी भी दंपति के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। हालांकि कई लोग यह मान लेते हैं कि गर्भधारण केवल महिला की सेहत पर निर्भर करता है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। सफल गर्भधारण के लिए महिला और पुरुष दोनों की प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) समान रूप से महत्वपूर्ण होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया भर में बड़ी संख्या में ऐसे दंपति हैं जिन्हें फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इनमें पुरुष तथा महिला दोनों ही बराबर जिम्मेदार हो सकते हैं। यही कारण है कि यदि आप प्रेग्नेंसी की योजना…
