9 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान ने पलटी बाजी, शादाब खान के शतक से इंग्लैंड को मिली हार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज का मुकाबला आखिरी पलों तक रोमांच से भरा रहा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में एक समय ऐसा था, जब पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह दबाव में नजर आ रही थी। 242 रन के लक्ष्य के सामने टीम ने 154 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 9 विकेट गंवा दिए थे। जीत के लिए अभी भी 88 रन बनाने बाकी थे और पाकिस्तान की हार लगभग तय मानी…
