पूजा में परिक्रमा का नियम: हर देवी-देवता के लिए अलग है संख्या, जानिए सही विधि

सनातन परंपरा में मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करने के बाद परिक्रमा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना का हिस्सा भी माना गया है। मान्यता है कि सही नियम से की गई परिक्रमा भक्त को पूर्ण पुण्य और मानसिक शांति प्रदान करती है। हालांकि कई लोग बिना जानकारी के कई बार चक्कर लगा लेते हैं, जबकि शास्त्रों में हर देवता के लिए परिक्रमा की निश्चित संख्या बताई गई है। परिक्रमा का आध्यात्मिक अर्थ धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ‘परिक्रमा’ शब्द के हर अक्षर का विशेष महत्व है। यह मोक्ष, पापों के नाश, जन्म-मरण…