राहुल गांधी से मिले प्रताप बाजवा; संगठन और चुनावी रणनीति पर जल्द हो सकता है बड़ा फैसला
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी की सियासत एक बार फिर दिल्ली तक पहुंच गई है। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को संसद भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी संगठन की स्थिति और कांग्रेस के भीतर चल रहे मतभेदों को लेकर विस्तार से बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। इस मुलाकात को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व और संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर…
