ईरान के सामने अमेरिका बेबस? होर्मुज पर कब्जे के दावे पर विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य एक बार फिर वैश्विक राजनीति और सैन्य रणनीति का केंद्र बन गया है। पिछले कई दिनों से अमेरिका ईरान से जुड़े ठिकानों और होर्मुज के आसपास के क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई कर रहा है। वॉशिंगटन का दावा है कि उसका उद्देश्य इस अहम समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखना और अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को निर्बाध बनाए रखना है। हालांकि, रक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि मौजूदा रणनीति से अमेरिका अपने घोषित लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल हवाई हमलों के सहारे किसी भी रणनीतिक…