PGI चंडीगढ़ में बड़ा हादसा टला: नर्सिंग सेमिनार के दौरान AC प्लांट से गैस रिसाव, धुएं से घबराए छात्र बाहर भागे
PGI चंडीगढ़ के नाइन ऑडिटोरियम में एसी गैस रिसाव से मचा हड़कंप, सेमिनार के बीच छात्रों को कराया गया बाहर चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन (NINE) ऑडिटोरियम में सोमवार दोपहर अचानक एसी सिस्टम से गैस रिसाव होने की घटना सामने आई। नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए आयोजित सेमिनार के दौरान हुई इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऑडिटोरियम में मौजूद छात्रों और स्टाफ सदस्यों को सांस लेने में परेशानी और घुटन जैसी शिकायतें महसूस हुईं, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे…
