हर बार धूप में जाते ही बिगड़ जाती है त्वचा? सामान्य टैनिंग नहीं, हो सकती है ये एलर्जी

गर्मियों या तेज धूप वाले मौसम में बाहर निकलने के बाद त्वचा का थोड़ा सांवला पड़ना या हल्की लालिमा नजर आना आम बात है। इसे अक्सर लोग सामान्य टैनिंग या गर्मी का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर धूप में कुछ समय बिताने के बाद त्वचा पर खुजली, छोटे-छोटे दाने, लाल चकत्ते या जलन जैसी समस्या बार-बार होने लगे, तो मामला सिर्फ टैनिंग का नहीं भी हो सकता है। कुछ लोगों की त्वचा सूर्य की पराबैंगनी यानी अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों के प्रति अधिक संवेदनशील होती है। ऐसे मामलों में सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद…