सर्दियों में खांसी और सांस की परेशानी को न करें नजरअंदाज, फेफड़ों में संक्रमण बन सकता है निमोनिया; जानें बचाव के जरूरी तरीके
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिवाली के बाद हवा में घुले प्रदूषण के बीच अब तापमान में गिरावट भी शुरू हो गई है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। मौसम में यह बदलाव केवल सर्दी-जुकाम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर लोगों की सांस और फेफड़ों की सेहत पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर उन लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है, जिन्हें पहले से सांस संबंधी परेशानी है। इस मौसम में निमोनिया के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है, जो…
