कालकाजी मंदिर से दर्शन कर निकली नाबालिग को बनाया निशाना, खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाने का आरोप

नई दिल्ली में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध का एक और गंभीर मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना है। पुलिस के अनुसार, घटना कालकाजी मंदिर के आसपास स्थित आस्था कुंज पार्क में हुई। आरोप है कि तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग तथा उसके साथ मौजूद 17 वर्षीय दोस्त को डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर यौन हिंसा की। मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और एक…

जंतर-मंतर विवाद में स्वतंत्र भारद्वाज पर बढ़ी कानूनी कार्रवाई: निशु आजाद केस में POCSO की नई FIR, पुराने मामले में SC/ST एक्ट भी जोड़ा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। निशु आजाद के पिता पर कथित हमले से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने अब POCSO एक्ट के तहत एक नई FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में पीड़ित को नाबालिग बताया गया है। इसके अलावा, घटना को लेकर पहले से दर्ज FIR में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामले में अभी जांच जारी है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र भारद्वाज को अब तक…