PoK में आरक्षित सीटों को लेकर भड़का जनाक्रोश, 46 मौतों के बीच गहराया संकट; चुनाव से पहले हालात बेहद तनावपूर्ण

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में राजनीतिक अस्थिरता और जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने अब गंभीर रूप ले लिया है। विभिन्न स्थानीय स्रोतों के अनुसार, आंदोलन के दौरान अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई शहरों में सामान्य जनजीवन लगभग ठहर गया है। इस पूरे विवाद की जड़ विधानसभा की उन 12 आरक्षित सीटों को माना जा रहा है, जिन्हें जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य इलाकों में जाकर बसे…

PoK में 9 जून को बड़े बंद की तैयारी: पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बढ़ा असंतोष, इंटरनेट सेवाएं रोकी गईं

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक असंतोष खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में सक्रिय संगठन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने 9 जून को व्यापक बंद, विरोध प्रदर्शन और जनआंदोलन की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी, आर्थिक समस्याओं और प्रशासनिक मुद्दों के समाधान में देरी के कारण जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी वजह से अब बड़े स्तर पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बंद के आह्वान के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल देखा जा…