झारखंड में छात्र आंदोलन से बढ़ा तनाव, क्या लग सकता है राष्ट्रपति शासन? जानिए अनुच्छेद-356 का पूरा नियम

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र पिछले 17 दिनों से आंदोलनरत हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने राज्य विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद प्रशासन के सामने स्थिति संभालने की चुनौती और बढ़ गई। छात्र विधानसभा का घेराव करना चाहते थे। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। राज्य सरकार की तरफ से आंदोलन को शांत कराने के…