राघव चड्ढा ने आप पर साधा निशाना, ‘मेरी याद में कहीं नसें न काट लें’
पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के चंडीगढ़ पहुंचने से राजनीतिक बयानबाजी को नया रंग मिल गया। कभी आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे चड्ढा अब भाजपा के सांसद के तौर पर पंजाब की राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ में अपने बयान के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि पार्टी की स्थिति ऐसी हो गई है जैसे किसी व्यक्ति का प्रेम संबंध खत्म हो गया हो, लेकिन वह अपने पुराने साथी को भुला नहीं पा रहा हो।…
