आज से बदले रेलवे के जनरल टिकट नियम, RailOne ऐप से टिकट लेने वालों के लिए फोटो ID जरूरी, जानें नया सिस्टम

भारतीय रेलवे ने डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। 15 जुलाई से RailOne मोबाइल ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब केवल टिकट बुक करना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि टिकट के साथ एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र की जानकारी देना भी अनिवार्य होगा। रेलवे का मानना है कि इससे टिकटों के गलत इस्तेमाल, फर्जी बुकिंग और दूसरे व्यक्ति द्वारा टिकट पर यात्रा करने जैसी समस्याओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि यह बदलाव…

ट्रेन के फर्स्ट AC कूपे में ‘हनीमून’ विवाद: क्या निजी समझकर कुछ भी करना कानूनन सही है? जानिए रेलवे के नियम और संभावित कार्रवाई

हाल ही में भारतीय रेलवे की एक फर्स्ट एसी ट्रेन के कूपे से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि एक नवविवाहित दंपति के स्वागत के लिए ट्रेन के कूपे को फूलों और सजावटी सामान से इस तरह तैयार किया गया था, मानो वह किसी होटल का हनीमून सूट हो। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि क्या रेलवे के कूपे को पूरी तरह निजी स्थान माना जा सकता है और क्या उसमें इस तरह की सजावट या निजी गतिविधियां करना नियमों के अनुरूप है। मामले…

जुलाई से बदले कई नियम और कीमतें: गैस सिलेंडर से लेकर पासपोर्ट, ट्रेन टिकट और कारों तक जेब पर पड़ेगा असर

जुलाई का महीना आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 जुलाई से देश में कई चीजों की कीमतों और नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। जहां एक तरफ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर पासपोर्ट बनवाना अब महंगा हो गया है। इसके अलावा बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वालों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा जुर्माना देना होगा। ईंधन, आधार अपडेट, हवाई यात्रा, कारों की कीमत और पेट्रोल पंप से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और…