रक्षाबंधन पर सुबह 9:48 के बाद भी बांध सकते हैं राखी? जानें राहुकाल और यमगंड को लेकर क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी, स्वस्थ व सफल जीवन की कामना करती हैं। भाई भी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का वचन देते हैं। यही वजह है कि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के समय को लेकर लोगों के मन में खास उत्सुकता रहती है। साल 2026 में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार श्रावण पूर्णिमा तिथि को लेकर एक खास स्थिति बन…