जहरीली हवा से बचने के लिए सिर्फ मास्क काफी नहीं! AQI बढ़ने पर इन 5 आदतों को तुरंत बदलें, वरना फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हवा में घुले प्रदूषक धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा PM2.5 और PM10 कणों की होती है। ये इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। खासतौर पर PM2.5 के कण फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं और कुछ…

फेफड़ों की सेहत के लिए अपनाएं ये आसान आदतें, घर पर तैयार होने वाली ड्रिंक्स भी करें डाइट में शामिल

आज के समय में हवा की खराब गुणवत्ता, सड़क पर उड़ती धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआं और धूम्रपान जैसी आदतें हमारी सांसों पर सीधा असर डाल सकती हैं। लगातार प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से गले में जलन, खांसी, सांस लेने में परेशानी और बलगम जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। ऐसे में बहुत से लोग अपने फेफड़ों को साफ यानी डिटॉक्स करने के लिए अलग-अलग तरह के घरेलू नुस्खे और ड्रिंक्स आजमाते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि फेफड़ों की सफाई के लिए किसी एक खास ड्रिंक को वैज्ञानिक रूप से “डिटॉक्स ड्रिंक” नहीं कहा जा…