रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल, दुनिया भर में 150 करोड़ की टिकट बिक्री; पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड
भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शुमार नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने रिलीज के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत से लेकर विदेशी बाजारों तक फिल्म की टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है। दुनियाभर में इसकी एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब…
