मस्क-बेजोस को टक्कर देने की तैयारी में अंबानी! 650 KM ऊपर से आएगा इंटरनेट, Jio का 1600 सैटेलाइट वाला बड़ा प्लान

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में आने वाले समय में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रिलायंस जियो इस बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए लो अर्थ ऑर्बिट यानी LEO सैटेलाइट का विशाल नेटवर्क तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी की योजना करीब 1,600 सैटेलाइट वाले कॉन्स्टेलेशन को विकसित करने की है, जिसके जरिए भारत समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। रिलायंस जियो के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सबसे महत्वपूर्ण चरण टेस्ट फ्लाइट को माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक…

जियो की सैटेलाइट इंटरनेट योजना को बड़ी राहत, भारत के पहले स्वदेशी LEO नेटवर्क की दिशा में अहम कदम

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की दौड़ अब एक नए चरण में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। रिलायंस जियो को अपने महत्वाकांक्षी लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क के लिए तकनीकी स्तर पर महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। स्पेस सेक्टर से जुड़े नियामक संस्थान ने कंपनी की प्रस्तावित सैटेलाइट प्रणाली का मूल्यांकन करते हुए इसे वैश्विक स्तर की आधुनिक सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के अनुरूप माना है। इस फैसले के बाद भारत का अपना स्वदेशी LEO सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन विकसित करने की दिशा में बड़ा रास्ता खुल सकता है। माना जा रहा है कि इससे भविष्य में देश को विदेशी कंपनियों पर…