Sambhal दंगों की Inquiry Report में खुलासा: Yogi Adityanath बोले – साज़िशन दंगा हुआ, अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की नीति

उत्तर प्रदेश के संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा की न्यायिक आयोग की रिपोर्ट मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि संभल दंगे में साज़िश के तहत हिंसा फैलाई गई थी, जिसमें बाहरी दंगाई और कट्टरपंथी संगठन शामिल थे। संभल दंगे की शुरुआत 19 नवंबर 2024 को हुई, जब हिंदू पक्ष ने ज़िला अदालत में दावा किया कि शाही जामा मस्जिद मंदिर की ज़मीन पर बनी है। अदालत ने ASI सर्वे का आदेश दिया। 24 नवंबर 2024 को हुए दूसरे सर्वे के बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में चार…